नंदलाल पाठक साहित्य सम्मान समारोह
हिंदी ग़ज़ल साहित्य में विशिष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ ग़ज़लकार माधव कौशिक और डॉ भावना को नंदलाल पाठक साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र और ढाई लाख रूपये की धनराशि भेंट की गई। ग़ज़लकार गरिमा सक्सेना को नंदलाल पाठक प्रतिभा पुरस्कार (स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र और एक लाख रूपये) से सम्मानित किया गया।
साहित्यायन फाउंडेशन मुम्बई की ओर से शनिवार 17 अक्टूबर 2026 को आईएनटी आदित्य बिरला परफार्मिंग आर्ट्स एकेडमी, मुम्बई में आयोजित एक साहित्य समारोह में मुख्य अतिथि सांसद सुधांशु त्रिवेदी और समारोहाध्यक्ष पद्मभूषण श्रीमती राजश्री बिरला ने तीनों रचनाकारों को पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शायर देवमणि पांडेय ने किया। मंच पर मौजूद वरिष्ठ ग़ज़लकार प्रो नंदलाल पाठक ने सभी को शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर आयोजित ग़ज़ल संध्या में ग़ज़ल पाठ करने वाले रचनाकार थे- नवीन जोशी नवा, गरिमा सक्सेना, माधव कौशिक, डॉ भावना, देवमणि पांडेय, डॉ सुमन जैन, नंदलाल लाल पाठक और वृषाली बियानी।
सम्पर्क : देवमणि पांडेय 98210 82126
🥀🌹🍂🌿🌱🌹


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें