बुधवार, 11 जनवरी 2023

मुंबई के अतीत का आईना : आमची मुम्बई



मुंबई के अतीत का आईना : आमची मुम्बई 


लेखक पत्रकार राजेश विक्रांत की किताब 'आमची मुंबई' ख़ुद में एक जीवंत दस्तावेज़ है। उन्होंने जिस लगन और निष्ठा से मुंबई के रोचक इतिहास को साकार किया है वह बेमिसाल है। जो लोग मुंबई के अद्भुत अतीत को और सामाजिक सांस्कृतिक परिदृश्य को जानना समझना चाहते हैं उनके लिए यह बहुत उपयोगी किताब है। इस किताब में सिनेमा का उद्भव है और वास्तुकला का वैभव भी है। मुंबई की पहली ट्रेन की कथा है तो ट्राम, बस और लोकल ट्रेन के विकास की गाथा भी है। मुंबई को संवारने और निखारने में जिन्होंने योगदान किया उनका ज़िक्र भी है। कुल मिलाकर यह किताब मुंबई के गुज़रे हुए कल का एक ख़ूबसूरत आईना है। मुझे आशा है कि यह किताब नई पीढ़ी को भी पसंद आएगी और वे मुंबई की ऐतिहासिक जानकारी से ख़ुश होंगे। इस महत्वपूर्ण रचनात्मक उपलब्धि के लिए राजेश विक्रांत को बधाई हार्दिक शुभकामनाएं।

आपका- 
देवमणि पांडेय :  98210 82126
devmanipandey@gmail.com